फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ganga Research Center should be established for the conservation of Ganga: Prof. Girish Kumar

गंगा के संरक्षण के लिए बने गंगा रिसर्च सेंटर : प्रो. गिरीश कुमार

Tue, 17 Sep 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ganga Research Center should be established for the conservation of Ganga: Prof. Girish Kumar
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में रक्षा सामरिक एवं भू-राजनीतिक अध्ययन विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग की पहल पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गंगा नदी के सामरिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आध्यात्मिक परिपेक्ष्य विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता केरल विश्वविद्यालय के प्रो. गिरीश कुमार ने गंगा नदी के आर्थिक, सामरिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। गढ़वाल विवि के भूगर्भ विज्ञान के प्रो. एचसी नैनवाल ने हिमालय में गंगा के ग्लेशियरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रो. प्रशांत कंडारी ने गंगा घाटी में आर्थिक एवं सामाजिक पहलुओं और सामुदायिक विकास में भागीदारी बताई। प्रो. जयप्रकाश भट्ट ने कहा कि गंगा नदी लोगों के सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनाविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. हिमांशु बौड़ाई ने की। संचालन डाॅ. बिनेश भाटिया व डाॅ. नरेश कुमार ने किया। इस मौके पर डैनी थॉमस, प्रो. एमएस नेगी, प्रो. वाईपी रैवानी, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. एलएस कंडारी, स्टेंजिन नामग्याल, डॉ. गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed