{"_id":"62447f37456dff4a52639778","slug":"fury-over-suicide-of-female-doctor-in-rajasthan-shrinagar-news-drn4077509110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में महिला डॉक्टर की खुदकुशी से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में महिला डॉक्टर की खुदकुशी से रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के दौसा जिले में महिला चिकित्सक के खुदकुशी किए जाने के मामले में यहां चिकित्सकों ने राजस्थान पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। चिकित्सकों ने विरोध स्वरूप बांह पर काला फीता बांधकर ड्यूटी की।
बुधवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला शाखा के आह्वान पर राजकीय उप जिला अस्पताल मेें कार्यरत चिकित्सकों ने विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर काम किया। राजस्थान पुलिस ने मनमानी कार्रवाई करते हुए महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या की धारा लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर दी, जबकि हर डॉक्टर अपने मरीज की जिंदगी बचाने के लिए काम करता है। पुलिस के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से क्षुब्ध होकर डा. शर्मा खुदकुशी को मजबूर हो गई। यदि पुलिस ऐसी कार्रवाई करेगी, तो भविष्य में डॉक्टरों का बिना दबाव काम करना मुश्किल हो जाएगा। उ
इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. गोविंद पुजारी, संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. लोकेश सलूजा, संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी डॉ. रचित गर्ग, डॉ. आनंद राणा, डॉ. भाष्कर पैन्यूली, डॉ. नरेंद्र बुटोला, डॉ. गुंजन उपाध्याय, डॉ. सोनाली, डॉ. मारिशा पंवार, डॉ. मेहरकांत व डॉ. रवि बनिया आदि मौजूद रहे।