{"_id":"6772d6489933477a940a9ca1","slug":"full-of-bjp-rebels-in-pauri-district-pauri-news-c-5-1-gkp1010-582456-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी जनपद में भाजपा के बागियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी जनपद में भाजपा के बागियों की भरमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बगावत करने वालों की बाढ़ सी आ गई। नामांकन के अखिरी दिन भाजपा के चार बागियों ने नामांकन कराकर चुनावी मैदान में एलान-ए जंग कर दिया है। वहीं कांग्रेस से नाराज दो दावेदार साइलेंट है। तीसरी ने चुनाव न लड़ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पौड़ी में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन भाजपा के बागियों के नाम रहा। एक साथ भाजपा के चार बागियों ने नामांकन कर पार्टी की मुश्किलें को बढ़ा दिया है।
भाजपा से प्रियंका पंत थपलियाल, बीरा भंडारी, कुसुम चमोली और हिमानी नेगी ने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन किया। उन्होंने चुनावी समर में अपनी-अपनी जीत का दावा किया। हालांकि भाजपा संगठन भी नाराज बागियों को साधने के लिए रणनीति बनाने में जुट गया है। संगठन के लोगों का कहना है नाम वापसी तक नाराज बागियों को मान मनौवल कर मना लिया जाएगा। इसके लिए कुशल रणनीतिकारों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा नेगी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन किया। कांग्रेस बागियों को साधने में भाजपा से एक कदम आगे रही। संवाद
विज्ञापन