फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Frost, cold waves, and snowfall should not disrupt public life: DM

पाला, शीतलहर और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित न हो: डीएम

Wed, 19 Nov 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Frost, cold waves, and snowfall should not disrupt public life: DM
- नोडल अधिकारी नियुक्त कर जानकारी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला प्रशासन ने सर्दियों में शीतलहरी, पाला और बर्फबारी से जनजीवन को होने वाली परेशानियों को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने पाला गिरने व बर्फबारी के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी तहसीलों व निकायों को असहाय व बेसहारा व्यक्तियों के लिए बस स्टेशन, चौराहों, पड़ावों आदि पर अलाव जलाने व निशुल्क कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं। निकाय क्षेत्रों में स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों में पेयजल, बिजली, बिस्तर, शौचालय और सफाई की संपूर्ण व्यवस्था करने को कहा। साथ ही प्रत्येक निकाय को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों पर रात्रि न बिताएं। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को संवेदनशील व दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को पर्याप्त जीवन रक्षक दवाओं का स्वास्थ्य केंद्रों व चिकित्सालयों में भंडारण रखने, लोनिवि को पाला प्रभावित मार्गों पर नियमित चूना और नमक का छिड़काव करने व बर्फबारी के दौरान अवरुद्ध सड़कों को सुचारु रखने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटक स्थलों में फंसे यात्रियों की सहायता के लिए जिला पर्यटन अधिकारी व संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed