फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four-year BA-B.Ed. and B.Sc.-B.Ed. courses will also be conducted at the Tehri campus.

Pauri News: टिहरी कैंपस में भी संचालित होगा चार वर्षीय बीए, बीएड व बीएससी बीएड पाठ्यक्रम

Tue, 30 Jun 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Four-year BA-B.Ed. and B.Sc.-B.Ed. courses will also be conducted at the Tehri campus.
गढ़वाल विवि ने तैयारियों की पूरी, पंजीकरण के लिए एक दो दिन में खुल जाएगा पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के टिहरी कैंपस (बादशाही थौल परिसर) में इस सत्र 2026-27 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम (बीए बीएड और बीएससी बीएड) पाठ्यक्रम संचालित होगा। इसकी तैयारियां विवि ने पूरी कर ली हैं। परिसर में बीए बीएड व बीएससी बीएड के लिए 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। एक दो दिन में प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।

गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में पिछले तीन सत्रों से इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम के तहत बीए बीएड, बीएससी, बीएड व बीकॉम बीएड पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। छात्रों की मांग व संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश के दिशा-निर्देशों पर नए सत्र से टिहरी बादशाहीथौल परिसर में भी बीए, बीएड और बीएससी बीएड पाठ्यक्रम को संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विवि स्तर से पूरी तैयारियां की गई हैं। टिहरी परिसर में भी इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम संचालित होने से छात्रों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। विवि के प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि विवि के कुलपति के प्रयासों से टिहरी परिसर में नए बीएड पाठ्यक्रम को संचालित करने की मंजूरी मिली है। इसके लिए बीए बीएड और बीएससी बीएड में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। एनटीए, एनसीईटी के माध्यम से आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed