फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four Delhi accused arrested for assaulting businessman

Pauri News: व्यापारी के साथ मारपीट करने के आरोप में दिल्ली के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Four Delhi accused arrested for assaulting businessman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर(टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगराखाल के समीप भिन्नू-भिंगार्की में एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने पर लोग भड़क गए। वहां बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 सेवा से जौलीग्रांट अस्पताल भेजने के बाद दिल्ली के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार शाम को ऋषिकेश की तरफ जा रहे युवक आगरााखाल के भिन्नू-भिंगार्की में स्थित किशोर सिंह रावत के होटल में रुक गए। वहां कुछ खरीदारी करने के बाद लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर वहां बैठे कमल सिंह ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इतने में नशे में धुत युवकों ने व्यापारी किशोर सिंह के साथ मारपीट कर दी। बचाव में आए कमल सिंह पर भी हमला कर दिया। जिससे उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया और हाथ व सिर पर गंभीर चोट आ गई। व्यापारी के साथ मारपीट की खबर फैलते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

उन्होंने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजमार्ग पर जाम लगाने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल व्यापारी को 108 सेवा से जौलीग्रांट अस्पताल भेजा और आरोपियों की तलाश की। आरोपियों को घटनास्थल से कुछ ही दूर आगराखाल से गिरफ्तार करने के बाद ही मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि मारपीट में घायल कमल सिंह रावत की पत्नी पूर्व प्रधान चमनी देवी की तहरीर पर आरोपी अमर कुमार, अमन कुमार, किशन और सूरज सभी निवासी अरुणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed