फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four arrested, including father and son with reindeer meat

हिरन के मांस के साथ पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, including father and son with reindeer meat
पुलिस और वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के वनगढ़ पट्टी के नगर गांव से हिरन का साढ़े 25 किलो मांस बरामद किया है। आरोप है कि पिता व पुत्र सहित चार लोग हिरन का मांस बेच रहे थे, जिन्हें मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड देवप्रयाग के थाना हिंडोलाखाल के अंतर्गत नगर गांव में हिरन का अवैध शिकार की सूचना पर एसएसपी तृप्ति भट्ट ने देवप्रयाग और हिंडोलाखाल पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी, जिसमें वन विभाग के कर्मी भी मौजूद थे। नगर गांव पहुंची टीम ने गांव के रमेश व उसके पुत्र जगदीश से 21 किलो मांस बरामद किया। जबकि पुलिस को दिनेश और भगवान के द्वारा खरीदा गया साढ़े 5 किलो मांस भी मिला है। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना हिंडोलाखाल में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिह रावत, थाना प्रभारी हिंडोलाखाल जितेंद्र कुमार, एसआई नीलम, विजय थपलियाल, भूपेंद्र, शूरवीर, धनवीर, सुशील कुमार, विजय, शालिनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed