फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Four arrested including Delhi Police constable with fake note

जाली नोट के साथ दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित चार गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including Delhi Police constable with fake note
चारधाम यात्रा में जाली नोट खपाने पहुंचे हरियाणा के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी यात्रा के दौरान नकली नोटों की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

देवप्रयाग के निकट बदरीनाथ हाईवे पर मूल्या गांव में तीन मई को श्रीनगर की ओर जाते समय चार लोगों ने सिगरेट और अन्य सामान लेने के लिए दुकानदारों को 200-200 रुपये के नोट दिए। बुधवार शाम वापसी में भी इन्हीं चार लोगों ने मूल्या गांव में सिगरेट लेने के लिए दुकानदार को फिर से 200 रुपये का नोट थमा दिया। इस बीच दोनों दुकानदारों को इन नोटों पर शक हुआ, जिस पर पाली ढाबे तक एक दुकानदार ने उनका पीछा किया। उक्त चारों लोग वहां भी ऐसे ही नोट चलाने के कोशिश में थे। दुकानदार ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि ये लोग जाली नोट दे रहे हैं। हल्ला मचने पर चारों कार से भागने लगे। इस बीच पुलिस को भी जाली नोट की सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय के निकट एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी की टीम ने कार को रुकवा कर चारों को धर दबोचा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गिरोह से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुरुग्राम (हरियाणा) में जाली नोट प्रिंट करने के बाद अलग-अलग शहरों में दुकानदारों से छोटी-छोटी चीज लेकर जाली नोट चलाते हैं। उनकी योजना चारधाम यात्रा में जाली नोटों की बड़ी खेप चलाने की थी। इसी के तहत वह रुद्रप्रयाग तक गए थे। वहां से वापसी के दौरान उन्होंने कई जगह जाली नोट चलाते हुए असली रुपये ले लिए। गिरोह में दिल्ली पुलिस का सिपाही सचिन निवासी छपरा जिला सोनीपत, हितेश व मोहित दोनों निवासी बीपीओ जिला रेवाड़ी और दीपक निवासी छपरा बहादुरपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार करते हुए धारा 489 ए, बी, सी आईपीसी (कूट रचना कर जाली नोट बनाना व उनका प्रयोग करना) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed