फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fouldei will be celebrated in all the schools of Garhwal Mandal

गढ़वाल मंडल के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा लोकपर्व फूलदेई

Fri, 11 Mar 2022 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Fouldei will be celebrated in all the schools of Garhwal Mandal
गढ़वाल मंडल के समस्त विद्यालयों में पहली बार 14 मार्च को लोकपर्व फूलदेई पर्व मनाया जाएगा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर लोकपर्व बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड का पौराणिक व पारंपरिक लोकपर्व है। वर्तमान समय में यह पर्व विलुप्ति की कगार पर आ गया है। बिष्ट ने कहा कि पारंपरिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़कर इसे संरक्षित करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन

शैलनट गढ़वाल हिमालय नाट्य संस्था व फूलदेई संक्रांति श्रीनगर की पहल पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा, कोषाध्यक्ष महेश गिरी और फूलदेई संक्रांति श्रीनगर के संयोजक अनूप बहुगुणा ने अपर निदेशक को पत्र भेजकर उत्तराखंड के बाल लोकपर्व फूलदेई के आयोजन व विलुप्ति के कगार से बचाने के लिए योगदान देने की अपील की थी। इस पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने मंडल के सभी विद्यालयों में लोकपर्व फूलदेई मनाने के निर्देश प्रधानाचार्यों को जारी किए हैं। अपर निदेशक महावीर बिष्ट ने कहा कि फूलदई पर्व वसंत ऋतु व नववर्ष के आगमन पर मनाया जाता है। यह पूर्णत: बच्चों को समर्पित पर्व है। इसलिए इसे बालपर्व भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को गढ़वाल मंडल के समस्त विद्यालयों में बच्चे घोघा माता की डोली के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे। लोकपर्व आधारित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता होगी। विद्यालयों में छह सदस्यीय टीमों के साथ चैती गायन का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के अव्वल बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शैलनट के कोषाध्यक्ष महेश गिरी ने कहा कि विलुप्त होने की कगार पर खड़े लोकपर्व को बचाने में अपर निदेशक का प्रयास सार्थक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed