फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Forest Department's RRT taught how to catch Guldar

वन विभाग की आरआरटी ने सिखाए गुलदार पकड़ने के तरीके

Sat, 18 Dec 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Forest Department's RRT taught how to catch Guldar
ेवप्रयाग के जंगलों में गुलदार को पकड़ने का अभ्यास करते हुए वन विभाग की टीम। - फोटो : SHRINAGAR
वन विभाग की आरआरटी (रेपिड रिस्पास टीम) ने वन्यजीवों की सुरक्षा एवं जनहानि को रोकने के मकसद से वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने वनकर्मियों को जंगली जानवर पकड़कर सुरक्षित तरीके से आबादी से बाहर ले जाने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर वन प्रभाग के कीर्तिनगर और देवप्रयाग रेंज में वनकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इस दौरान देवप्रयाग के जंगलों में मॉक ड्रिल कर गुलदार को पकड़ने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने गुलदार को बेहोश (ट्रेंकुलाइज) करने, पिंजड़े में कैद करने और जाल से पकड़ने का अभ्यास किया। टीम को वाई पोल से गुलदार को पकड़ने का तरीका भी बताया गया। टीम लीडर रेंजर देवेंद्र पुुंडीर ने बताया कि आमतौर पर आबादी के लिए खतरा बने गुलदार को बेहोश कर या किसी जानवर का लालच देकर पकड़ा जाता है, लेकिन कई बार गुलदार आपसी संघर्ष या दुर्घटना से घायल व बीमार हो जाते हैं, तो वाई पोल विधि प्रयोग की जाती है। इसमें ऐसा पाइप प्रयोग किया जाता है, जिसका सिरा वाई आकार का होता है। इसको अशक्त हो गए गुलदार के गर्दन में फंसाकर काबू किया जाता है। इससे उनको कोई चोट आने का खतरा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरआटी को जंगली जानवरों को पकड़ने वाले उपकरणों से लैस किया गया है। दोनों रेंज में वनकर्मियों को इन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में ट्रेंकुलाइज प्रशिक्षक संजय रौथाण, सुरेश पैन्यूली, नेट रेस्क्यू प्रशिक्षक ओम प्रकाश अमोला, राकेश चौहान, वन दारोगा सुखदेव बडोनी, लखपत मंडोला व सरोप सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed