फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Forest department action and questioning of officers-employees

वन विभागी कार्रवाई व अधिकारी-कर्मचासियों से की पूछताछ

Fri, 27 May 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Forest department action and questioning of officers-employees
कोतवाली पौड़ी पुलिस पिंजरें में बंद गुलदार को जिंदा जलाए जाने के मामले की सघनता से जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल पर गए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के दस्तावेज भी विभाग से मांगे हैं। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि घटना के प्राथमिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही घटना में संलिप्त अन्य ग्रामीणों की पहचान भी की जा रही है।
विज्ञापन

विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत सपलोड़ी की सुषमा देवी अपनी सहेली के साथ विगत 15 मई की शाम को गांव के जंगल हरियालीसैण काफल लेने गई थी। जहां काफल लेकर लौटते समय शाम साढ़े छह बजे घात लगाए गुलदार ने सुषमा पर हमला कर दिया था। जिसमें सुषमा की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ पिंजरा भी लगाया था। बीते 24 मई को सपलोड़ी गांव में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। जिसे क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया था। जिसमें गुलदार की जलकर मौत हो गई थी। कोतवाली पौड़ी में इस अमानवीय व वन्यजीव क्रूरता को लेकर वन विभाग के वन दरोगा बुआखाल सतीश चंद्र की तहरीर पर ग्राम प्रधान सपलोड़ी अनिल कुमार, ग्रामीण देवेंद्र, हरि सिंह, सरिता देवी, विक्रम सिंह व कैलाश देवी सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाल पौड़ी ने मामले की जांच चौकी प्रभारी पाबौ देवेंद्र पंवार को सौंपी है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि पिंजरें में कैद गुलदार को जिंदा जलाए जाने की अमानवीय घटना की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। कहा घटना स्थल पर गए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ कर ली गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई से जुड़ी पत्रावलियां भी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के प्राथमिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना में संलिप्त अन्य ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। कोतवाल गुसांई ने कहा कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed