फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   force

नशे के खिलाफ मजबूत नेटवर्क रखने वाले अफसर शामिल होंगे एएनटीएफ में

विज्ञापन
force
जम्मू। नशा तस्करों से निपटने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के लिए 30 इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें तेज तर्रार और नशे के खिलाफ मजबूत नेटवर्क रखने वाले अफसर ही तैनात किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो उन इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों को शामिल करने की योजना है जो पिछले कुछ समय में नशे की सबसे अधिक खेप पकड़ने में कामयाब हुए हैं या फिर आतंक विरोधी दस्ते एसओजी में काम कर चुके हैं, या फिर जिनका अच्छा खासा नेटवर्क है, जिनको नशे की खेप आने पर इनपुट मिल जाता है। ऐसे लोगों की तलाश पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच इंस्पेक्टर जम्मू और पांच कश्मीर संभाग से चुने जाएंगे, जबकि 9 सब इंस्पेक्टर जम्मू और 9 ही कश्मीर से चुने जाएंगे। इतने ही सहायक सब इंस्पेक्टर दोनों संभाग से चुने जाएंगे। एएनटीएफ के एसएपी विनय शर्मा का कहना है कि जल्द ही इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों और सहायक सब इंस्पेक्टरों समेत अन्य स्टाफ का चयन किया जाएगा। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश से नशे को खत्म करने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया है। प्रदेश पुलिस की एक अलग विंग बनाई गई है। जो विशेष तौर पर नशा तस्करी के मामलों में जांच और कार्रवाई करेगी। हाल ही में गृह विभाग ने इसकी मंजूरी दी है। पुलिस की ओर से केंद्र को इसके गठन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें 100 कर्मचारियों का स्टाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के लिए सैनिक कॉलोनी, छन्नी समेत 4 जगह चिह्नित
वहीं एएनटीएफ के कार्यालय की तलाश भी तेज कर दी गई है। उच्च प्रशासन की ओर से शहर के सैनिक कॉलोनी, छन्नी समेत तीन चार जगहों को देखा गया है। यहां पर एएनटीएफ कार्यालय काम शुरू करेगा। हालांकि अभी तक दो ही अधिकारियों ने एएनटीएफ में ज्वाइनिंग की है। इनमें एसपी विनय शर्मा और डीएसपी अरुण जमवाल शामिल हैं। इन्होंने पंजतीर्थि स्थित आईजी क्राइम के कार्यालय में ज्वाइनिंग की है। इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों, सहायक सब इंस्पेक्टरों और कांस्टेबलों के नाम फाइनल होने हैं।

दो महीने के लिए खुल सकता है अस्थायी कार्यालय
सूत्रों की मानें तो शहर के शकुंतला स्थित सरकारी क्वार्टरों में दो महीने के लिए अस्थायी कार्यालय खुल सकता है। इसके लिए आईजी क्राइम की ओर से गृह विभाग को चिट्ठी लिखकर जगह मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed