फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Football Tournament: Pauri and Khola won the matches

फुटबाल टूर्नामेंट : पौड़ी और खोला ने जीते मैच

Wed, 18 Dec 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Football Tournament: Pauri and Khola won the matches

विज्ञापन
पौड़ी। कोट ब्लॉक में दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच पौड़ी की टीम के नाम रहा। जबकि दूसरा मैच खोला की टीम ने जीता।

कोट ब्लॉक की सबि गौं की खेलकूद अर सांस्कृतिक समिति की ओर से मिनी स्टेडियम कोट में बुधवार को 40 प्लस आयु वर्ग के फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रशासक पूर्णिमा नेगी ने किया। उद्घाटन मैच पौड़ी व देवार की टीमों के बीच खेला गया। पौड़ी की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में ही गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पौड़ी से ललित बिष्ट ने पहला गोल किया। देवार की टीम ने भी एक गोल कर मैच को बराबरी पर पहुंचाया। दूसरे हॉफ में पौड़ी से फिर ललित बिष्ट ने दूसरा गोल किया। मैच के अंत तक देवार की टीम जवाबी गोल नहीं कर पाई।


दोपहर बाद दूसरा मैच खोला व एफसी खिर्सू के बीच हुआ। दोनों ही टीमों ने शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुए अंत तक 1-1 गोल कर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। खोला से अनिरुद्ध व खिूर्स से हिमांशु ने 1-1 गोल किए। मैच का परिणाम पैनल्टी शूट से करना पड़ा। पैनल्टी शूट में खोला की टीम ने 5 तो एफसी खिर्सू ने तीन गोल किए। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे दिन कठूड़ व कोटसाड़ा की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर जगमोहन सिंह, अनिल गुसाईं, तामेश्वर आर्य, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र रावत, रतन रावत, प्रेम पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed