फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Five students of Pauri will participate in the national handball competition

राष्ट्रीय हैण्डबाल प्रतियोगिता में चयनित हुई पांच प्रतिभाएं

Wed, 25 Dec 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Five students of Pauri will participate in the national handball competition
जिले की पांच प्रतिभाओं का विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें जीआईसी निसणी से तीन छात्राएं व एक छात्र और जीजीआईसी पौड़ी से एक छात्रा शामिल है। चयनित सभी प्रतिभाएं देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

लीलावती राजकीय इंटर कालेज निसणी में कक्षा दसवीं की छात्रा रिया का चयन अंडर-17 बालिका वर्ग में हुआ है। वह 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2019 को रोहतक हरियाणा में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय के कक्षा दसवीं की तानिया, नवीं की पूनम व अतुल सिंह रावत का चयन सब-जूनियर वर्ग में हुआ है। तीनों छात्र-छात्राएं 29 दिसंबर से 03 जनवरी 2020 तक शिवपुरी मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य दीपक चंद्र सिंह रावत ने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। वहीं जीजीआईसी पौड़ी में 12वीं की छात्रा साक्षी नेगी का चयन सीनियर वर्ग में हुआ है। साक्षी नई दिल्ली में 03 जनवरी से 8 जनवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। प्रधानाचार्य शैलबाला नेगी ने साक्षी के चयन पर हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed