फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Five industrial units in the district received in-principle approval

Pauri News: जिले में पांच औद्योगिक इकाइयों को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

Fri, 17 Jul 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Five industrial units in the district received in-principle approval
पौड़ी। उद्योग विभाग के अंतर्गत में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक में पांच औद्योगिक इकाइयों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें एडिबल नट प्रोसेसिंग यूनिट, सोलर पावर प्लांट, आयुर्वेदिक हर्बल सप्लीमेंट यूनिट और कोरोगेटेड बॉक्स निर्माण इकाई शामिल रहे। इन इकाइयों की स्थापना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ अशोक जोशी ने नए उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रस्तुत छह आवेदनों पर विचार किया। इनमें से पांच प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने होटल व्यवसाय के एक आवेदन में औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद स्वीकृति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया। सीडीओ जोशी ने अधिकारियों को इकाइयों की स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने इससे जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का इस माह के अंत तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमडी उद्योग सोमनाथ गर्ग, एफएसओ राजेंद्र सिंह खाती, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, डीटीडीओ कमल किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed