फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   First practice camp of National Games concludes at Ransi Stadium

Pauri News: रांसी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का पहला अभ्यास शिविर का हुआ समापन

Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
First practice camp of National Games concludes at Ransi Stadium

विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय खेलों के तहत पौड़ी के रांसी स्टेडियम में तैयारी कर रहे खिलाड़ियों का पहला अभ्यास शिविर समाप्त हो गया है। पहला शिविर बीते 15 दिसंबर से शुरू हुआ। राज्य में पहली बार होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर पौड़ी में 67 के सापेक्ष 60 खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

राज्य के सर्वाधिक हाई एल्टिट्यूट रांसी स्टेडियम में खिलाड़ियों का पहला अभ्यास शिविर कुशलता पूर्वक संपन्न हो गया है। शिविर में 67 के सापेक्ष 60 खिलाड़ियों के प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वाधिक 44 एथलीट शामिल रहे। जिला खेल कार्यालय के मुताबिक एथलेटिक्स के साथ ही पुरुष वर्ग के शॉट पुट, हैमर थ्रो व हाईजंप, लांग जंप, जेवलिन थ्रो में खिलाड़ियाें ने जमकर अभ्यास किया। अभ्यास शिविर में नेशनल खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विकास शर्मा व अजीत कुमार ने भी स्ट्रेंथ व एड्यूरेंस की तकनीकों पर जमकर मेहनत की।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि पौड़ी में आयोजित होने वाला पहला अभ्यास शिविर समाप्त हो गया है। बताया कि पौड़ी में अभी दो कैंप प्रस्तावित हैं, जो कि जल्द ही शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पौड़ी जिले में 22 को पहुंचेगी खेल मशाल

38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर आगामी 22 से 24 जनवरी को खेल मशाल जिले में प्रवेश करेगी। डीएसओ डुकलान ने बताया कि मशाल कोटद्वार, दुगड्डा, लैंसडौन होते हुए सतपुली पहुंचेगी। जबकि 23 को मुख्यालय पौड़ी व 24 को श्रीनगर होते हुए देहरादून के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व खेलों के प्रचार प्रसार को लेकर 20 व 21 जनवरी को जिले के सभी विकासखंडों में गेम्स प्रमोशन वेन संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed