{"_id":"6725124d1c4538c930088f1e","slug":"firecrackers-spoiled-health-one-patient-in-pabau-and-8-patients-reached-thalisain-pauri-news-c-5-1-gkp1010-537888-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पटाखों ने बिगाड़ा स्वास्थ्य, पाबौ में एक व थलीसैंण पहुंचे 8 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पटाखों ने बिगाड़ा स्वास्थ्य, पाबौ में एक व थलीसैंण पहुंचे 8 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों में दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं थलीसैंण अस्पताल में पटाखों से निकलने वाले धुएं से एलर्जी, आंखों में जलन व कम सुनाई देने के करीब आधा दर्जन मामले पहुंचे। जबकि पटाखे की चपेट में आने से पाबौ में नौ साल की एक बालिका की आंख झुलस गई।
दीपावली पर्व पर मुख्यालय पौड़ी के बाजारों में रौनक देखने को मिली। शहर के अपर बाजार, एजेंसी चौक, माल रोड आदि जगहों पर पटाखों की दुकानों में सुबह से ही लोगों ने जमकर खरीददारी की। जबकि सायं घरों में लोगों वे विधिविधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पौड़ी नगर में लोगाें में दीपावली पर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में पटाखों से आगजनी की कोई घटना नहीं हुई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि पौड़ी, पाबौ व थलीसैंण आदि क्षेत्रों में आगजनी की कोई घटना नहीं हुई। वहीं थलीसैंण अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी ने बताया कि पटाखों के धुएं व तेज आवाज से अस्पताल में एलर्जी, आंखों में जलन व कम सुनाई देने के 7 से 8 मरीज पहुंचे। जिसमें 30 से 50 आयुवर्ग के युवा शामिल रहे। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पाबौ अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि झंगरबौ ग्राम पंचायत के रिशी गांव निवासी 9 साल की बालिका पटाखे की चपेट में आ गई। चिंगारी से उसकी आंख झुलस गई। गनीमत रही कि उपचार मिलने के बाद बालिका की आंख सही सलामत बच गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।