{"_id":"66b8b69c784cf694af084a20","slug":"fine-of-rs-50000-imposed-for-not-getting-tenant-verified-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-105546-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: किरायेदार का सत्यापन न कराने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: किरायेदार का सत्यापन न कराने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया
Sun, 11 Aug 2024 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। पुलिस ने शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने लिए संदिग्धों व बाहरी लोगों का सत्यापन शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं किए जाने पर पांच मकान मालिकों के चालान किए और 50 हजार का जुर्माना लगाया।
कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व पुलिस की छह टीमों ने अपर चोपड़ा, छतरीधार, सत्यनारायण मंदिर मोहल्ला, सेंट थॉमस मोहल्ला, धारा रोड पर सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान 41 किरायेदारों का सत्यापन किया जबकि किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया। संवाद