{"_id":"64a42ea136241e38c6001f16","slug":"finance-officer-of-garhwal-university-resigns-from-the-post-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1037-625-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी ने दिया पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी ने दिया पद से इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त अधिकारी ने बीते माह एक जून को संभाला था पदभार
विवि में पांच साल बाद हुई थी वित्त अधिकारी पद पर स्थायी नियुक्ति
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के वित्तीय अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते माह एक जून को पदभार संभाला था। विवि में पांच साल बाद वित्त अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति हुई थी। वित्त अधिकारी श्रीवास्तव का चयन केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर होने व निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने वित्त अधिकारी के इस्तीफे की पुष्टि की। कहा इस्तीफा अभी प्रक्रिया में है।
गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर में 2018 को तत्कालीन वित्त अधिकारी पदमाकर मिश्र का कार्यकाल पूरा हुआ था जिसके बाद लगातार विवि में वित्त अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रो. एनएस पंवार व डाॅ. एके मोहंती ने वित्त अधिकारी का प्रभार संभाला था। गढ़वाल विवि के स्वर्ण जयंती वर्ष में हो रहे मिशन मोड की नियुक्ति प्रक्रिया में मई 2023 में वित्त अधिकारी पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव का चयन हुआ था।
नवनियुक्त वित्त अधिकारी ने एक जून को पदभार संभाला था। विवि को पांच साल से अधिक समय के बाद स्थायी वित्त अधिकारी मिला था लेकिन अब वित्त अधिकारी श्रीवास्तव ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया कि वित्त अधिकारी श्रीवास्तव का चयन केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर हो गया है। साथ ही उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण भी बताया है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि विवि के वित्त अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव का इस्तीफा मिला है जो अभी प्रक्रिया में है।