{"_id":"ea9d441839b4d7cb59b3914de5cd6aa3","slug":"fighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने की व्यापारी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने की व्यापारी से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Fri, 30 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाह समारोह से घर लौट रहे व्यापारी के साथ नशे में धुत्त पांच-छह युवकों ने जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने व्यापारी को उनके चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।
देर रात पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
व्यापारी ने घटनाक्रम की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की तहरीर मिली है।
मामले की छानबीन की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गोविंदनगर निवासी व्यापारी आकाश फूल कार से घर लौट रहा था।
स्टेशन रोड पर बाजार चौकी के पास नशे में धुत्त कुछ युवकों ने कार रोकी और मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच कुछ लोगों ने व्यापारी को उनके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो युवक उनके साथ ही मारपीट पर उतारु हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जहां दो युवक उनके हत्थे चढ़ गए। उन्हें रात को ही कोतवाली ले जाया गया।
व्यापारी की ओर से मारपीट और चेन लूटने की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि युवकों की ओर से व्यापारी के खिलाफ मारपीट की क्रास तहरीर मिली है।
मामले की छानबीन की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इससे पहले युवकों ने स्कूटी से जा रहे व्यापारी के भाई के साथ भी हाथापाई की। शहर में गुंडागर्दी की बढ़ती घटनाओं पर व्यापारियों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन