{"_id":"619a4d62b210f7353b139038","slug":"fiber-optical-communication-brought-revolutionary-change-pauri-news-drn3966664171","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फाइबर ऑप्टिकल कम्युनिकेशन लाया क्रांतिकारी परिवर्तन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फाइबर ऑप्टिकल कम्युनिकेशन लाया क्रांतिकारी परिवर्तन’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित सात दिवसीय शैक्षणिक उन्नयन कार्यशाला संपन्न हो गई है। इसमें ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं ऑप्टिकल संचार के क्षेत्र में हो रहे नए-नए शोध कार्यों व भावी योजनाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारियां साझा कीं। साथ ही अपने-अपने अनुभव भी बांटे।
शुक्रवार को जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला के समापन पर गेंट विवि बेल्जियम के प्रो. जीवेन स्टिनवर्ग ने ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से सूचनाओं की जानकारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रकाश बिंदुओं के रूप में भेजी जाती है। प्रो. स्टिनवर्ग ने कहा कि इस प्रणाली ने दूर संचार उद्योग में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं। कार्यशाला में एनआईटीटीआर चंडीगढ़ के प्रो. बीसी चौधरी ने ओडब्लूसी टेक्नोलॉजी: एफएसओ व लाईफाई, वीराइज जर्मनी की सीईओ डा. इरिना नैथानी ने डीप कम्युनिकेशन, लायसियोनिक बेल्जियम के सीईओ फिलिप एजेजी चेवलियर ने ऑप्टिकल सिस्टम डिजाइन, वर्जीनिया कॉमन वेल्थ विवि अमेरिका के प्रो. वीके कौशिक ने ऑप्टिकल इंटरकनेक्टस, आईआईटी कानपुर के प्रो. वाईएन सिंह ने इलास्टिक ऑप्टिकल नेटवर्क, आईआईटी रुड़की के प्रो. राजेश कुमार ने हाइब्रिड सिलिकॉन फोटोनिक्स डीवाइसेस फॉर ऑप्टिकल कम्युनिकेशन पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही आईआईएससी बेंगलुरु के प्रो. शंकर कुमार सिल्वाराजा ने सिलिकॉन नाइट्राइड फोटोनिक इंटेग्रेटेड सर्किट्स फ़ॉर कम्युनिकेशन एंड सेंसिंग एप्लिकेशन, एसएटीआई विदिशा के प्रो. आशीष मिश्रा ने डायनामिक ट्यूनिंग ऑफ प्रोपेगेशन प्रॉपर्टीज ऑफ ऑप्टिकल वायर, संस्कृति विवि मथुरा के कुलपति प्रो. सत्य प्रकाश पाण्डे ने डिजिटल इंडिया, एनएसयूटी दिल्ली के प्रो. एसपी सिंह ने ऑप्टिकल वायर कम्युनिकेशन: द फ्यूचर ऑफ कम्युनिकेशन पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला के सह-संयोजक डा. मनीषा भट्ट व डॉ. ऋषिराज सिंह ने किया। कार्यशाला के सफल आयोजन पर संस्थान के निदेशक प्रो. यशवीर सिंह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष व कार्यशाला समन्वयक प्रो. एके गौतम, संयोजक डॉ. संजीव नैथानी, डॉ. केएस भाटिया, डॉ. किरीट सेमवाल, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. आरबी यादव, डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद थे।