फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   festival

बकरीद पर घरों में पढ़ी गई नमाज, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए मांगी दुआ

विज्ञापन
festival
घर पर रहकर नमाज अता करते नमाजी। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। कोरोना महामारी ने बकरीद का मजा भी किरकिरा कर दिया। मुस्लिम भाइयों को लगातार दूसरी ईद भी पाबंदियों के बीच ही मनानी पड़ी। शनिवार को यह पर्व सादे समारोह के रूप में मनाया गया। घरों में रहकर ही नमाज अता की गई। मस्जिद इंतजामिया कमेटियों के सदस्यों ने ही मस्जिदों में नमाज अता की। इस दौरान कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी गई। शहर में वीकेंड लॉकडाउन को देखते हुए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। शुक्रवार शाम से लागू वीकेंड लॉकडाउान के कारण शनिवार को शहर भर में सन्नाटा पसरा रहा। मजिस्दों में सुबह छह बजे नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

जामा मस्जिद लखदत्ता बाजार के चेयरमैन मुश्ताक मीर ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते अधिकांश लोगों ने घरों में रहकर बकरीद मनाई। उन्होंने बताया कि दो दांत के बकरे की कुर्बानी अच्छी मानी जाती है। कुर्बानी देने का सिलसिला रविवार और सोमवार आधे दिन तक चलेगा। इस बार यह त्योहार पहले के मुकाबले काफी अलग रहा। सभी ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर मुबारकबाद दी। बकरीद संभाग के दूरदराज इलाकों में बड़ी सादगी के साथ मनाई गई। दूरदराज गांवों में लोगों ने मस्जिदों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए नमाज अता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed