फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Family of deceased teachers and staff from Corona will help

कोरोना से मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के परिजनों की विवि करेगा मदद

Thu, 20 May 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Family of deceased teachers and staff from Corona will help
कोरोना महामारी से मृत शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारियों की परिजनों की मदद के लिए एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि प्रशासन ने टीचिंग/नॉन टीचिंग एंप्लाइज सेल्फ जनरेटेड इमरजेंसी रिलीफ फंड नाम से आकस्मिक सहायता कोष बनाया है। फंड में सभी नियमित शिक्षक व कर्मचारी स्वेच्छा से मई व जून का एक-एक दिन का वेतन देेंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने विवि में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की कोरोना महामारी से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवारों की मदद करने की पहल की है। इसके लिए आकस्मिक सहायता कोष का गठन किया गया है। इसमें किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर वेतन कटौती से प्राप्त रकम जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोष संचालन की जिम्मेदारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण की अध्यक्षता में गठित कमेटी को दी गई है। विवि के प्रभारी कुलसचिव हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि खाते में विवि के सभी नियमित अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी मई व जून का 1-1 दिन का वेतन देेंगे। अरोड़ा ने बताया कि नियमित वेतन पाने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारी के परिवार को 3 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विवि में आउटसोर्स से कार्यरत कर्मचारियों व अतिथि शिक्षकों के परिजनों को 25 हजार की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोरोना से दिवंगत हुए शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों के बच्चों को विवि में शुल्क में छूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed