फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Failed by showing absent even after submitting the assignment

असाइनमेंट जमा करने के बाद भी अनुपस्थित दिखाकर कर दिया फेल

Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Failed by showing absent even after submitting the assignment
गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों ने विवि प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि छात्रों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से असाइमेंट जमा किए हैं, लेकिन विवि प्रशासन ने उन्हें अनुपस्थित दर्ज कर फेल कर दिया है। ऐसे में छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अंकतालिका में जल्द सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

बीजीआर (बी.गोपाल रेड्डी) परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव गोपाल नेगी व युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अंकित सुंदरियाल के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी से मुलाकात की। नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंकित सुंदरियाल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में स्नातक के हिंदी विषय के चौथे सेमेस्टर, 2020-21 में इतिहास विषय के पांचवें सेमेस्टर की अंकतालिका में छात्र-छात्राओं के असाइमेंट के नबंर दर्ज नहीं किए गए हैं और छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया है। जबकि छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से असाइमेंट विभागों में जमा किए गए थे। कहा कि छात्रों को पौड़ी परिसर से विवि परिसर श्रीनगर और श्रीनगर से पौड़ी भेजा जाता है। कहा जाता है कि पौड़ी से नंबर नहीं भेजे गए हैं, जबकि पौड़ी से कहा जाता है कि नंबर विवि को भेज दिए गए हैं। पूर्व छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी ने कहा कि अंकतालिका में सुधार नहीं होने पर करने पर 13 सितंबर से बीजीआर परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर मुकुल कुमार, सुषमा, अमन मुयाल, हिमांशु, तनुजा, मनीष, आकाश, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed