फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Expressed displeasure over cancellation of assistant professor recruitment

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती रद्द करने पर जताई नाराजगी

Sun, 04 Sep 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over cancellation of assistant professor recruitment
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 को रद्द किए जाने पर नेट सेट जेआरएफ संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई। संगठन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि भर्ती में बाहरी और सगे-संबंधियों के चयन को आनन-फानन में रद्द कर दिया गया है। कहा कि संगठन लगातार भर्ती को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर करने की मांग कर रहा है लेकिन मांग नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को नेट सेट जेआरएफ संगठन की बैठक में संगठन के सदस्य डा. जितेंद्र ढौंडियाल ने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 एपीआई (एकेडमिक परर्मोमेंस इंडेक्स) के आधार पर कराई जा रही थी। आयोग ने दिव्यांग आरक्षण के नाम पर भर्ती को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा नेट पास व पीएचडी धारक अभ्यर्थी लगातार लिखित परीक्षा (85 प्रतिशत) और साक्षात्कार (15 प्रतिशत) के आधार पर भर्ती प्रक्रिया कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन संगठन की मांग को सरकार नजरअंदाज करती आ रही है। कहा कि भर्ती को दिव्यांग आरक्षण के नाम पर रद्द करना संदेहास्पद है। बैठक में मोहित, जयहरी श्रीवास्तव, गुंजन और प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed