फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Expressed anger over not giving state honor to state agitator

Pauri News: राज्य आंदोलनकारी को राजकीय सम्मान न देने पर जताया आक्रोश

Fri, 09 Aug 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over not giving state honor to state agitator
श्रीनगर। केंद्रीय राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारी स्व. मदन मोहन नौटियाल को राजकीय सम्मान न दिए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि इस गलती के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जारी प्रेस विज्ञप्ति में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि स्व. मदन मोहन नौटियाल उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने सारा जीवन राज्य निर्माण में लगाया था। दूसरी ओर घाट पर मदन मोहन नौटियाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रेमदत्त नौटियाल, अनिल स्वामी, नंदलाल जोशी, अतुल पुंडोला, उम्मेद सिंह मेहरा, सुखदेव पंत, राजेंद्र रावत और मुकेश नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed