फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Examination irregularities are raising questions about students' futures

Pauri News: परीक्षा में अनियमितता छात्रों के भविष्य पर लगा रही प्रश्नचिह्न

Sat, 16 May 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 16 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Examination irregularities are raising questions about students' futures
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में डीडीएसडब्ल्यू और कॅरियर काउंसलिंग समिति की संयुक्त पहल पर परीक्षा अनियमितताओं के कारण विद्यार्थियों में मानसिक तनाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने हर चुनौती का मजबूती से सामना करने और संयम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सफलता के लिए छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने में शिक्षकों व समाज की भूमिका अहम होती है। वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. एससी गैरोला व प्रो. अनुप पांडेय ने परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से छात्रों में बढ़ रहे मानसिक दबाव व दुष्प्रभावों पर रोशनी डाली। कहा कि हर दिन चुनौतियाें से जूझ रहे छात्र कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयार करते हैं, लेकिन परीक्षा अनियमितता उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को और मजबूत और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. गौतम कुमार, माधव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed