फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   exam postpone

इग्नू ने जून में होने वाली परीक्षाएं की स्थगित

विज्ञापन
exam postpone
जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर राजेश शर्मा ने बताया कि यह फैसला कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन के चलते लिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जून में होने वाली परीक्षाओं के लिए नई तिथि जारी की जाएगी, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को कम-से-कम परीक्षा से 15 दिन पहले दी जाएगी ताकि वह अच्छे से तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा इग्नू ने एसाइनमेंट और परीक्षा फार्म जमा करवाने और फिर से दाखिला करवाने की तिथि भी बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है ताकि जो विद्यार्थी लॉकडाउन के चलते समय से आवेदन नहीं कर सके उन्हें एक अवसर मिल सके। यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन एसाइनमेंट जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को कहा गया है।
विज्ञापन

दूर-दराज इलाके के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
इग्नू से पढ़ाई करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं जिनके पास इंटरनेट जैसी सुविधा नहीं है। कुछ विद्यार्थियों के पास तो स्मार्ट फोन तक नहीं हैं, उन्हें फोन करने के लिए घरों से दूर आना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षाओं और उससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed