फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Entrance Exam for Dr. Ambedkar Center of Excellence on 31st July

डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के लिए प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को

Thu, 26 May 2022 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Entrance Exam for Dr. Ambedkar Center of Excellence on 31st July
गढ़वाल केंद्रीय विवि में स्थापित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में प्रवेश के लिए 31 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में सफल रहने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। विवि ने केंद्र के संचालन के लिए वर्किंग कमेटी का गठन भी किया है। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक/राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल की सिफारिश पर कमेटी में 11 शिक्षकों को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समन्वयक प्रो. सेमवाल की अध्यक्षता में वर्किंग कमेटी की पहली बैठक हुई। प्रो. सेमवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने विवि में डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र मंजूर किया है। केंद्र में निशुल्क कोचिंग हेतु 31 जुलाई को विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। बैठक में डिप्टी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीमा धवन, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. वरुण बड़थ्वाल, डॉ. अमित कुमार शर्मा और डॉ. विनीत कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed