फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Enraged at awarding tenders to Chehets, contractors surrounded RWD

Pauri News: चेहेतों को निविदाएं देने पर भड़के ठेकेदारों ने किया आरडब्ल्यूडी का घेराव

Fri, 20 Sep 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Enraged at awarding tenders to Chehets, contractors surrounded RWD

विज्ञापन
पौड़ी। निविदाओं में मूलनिवास लागू करने व बड़ी निविदाओं को कम करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे ठेकेदार समिति का गुस्सा आखिरकार ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) पर फूट पड़ा। आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूडी चहेते ठेकेदारों को गोपनीय निविदाएं सौंप रहा है। जिस पर आक्रोशित संघ ने आरईएस दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली की पुनरावृत्ति हुई तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

शुक्रवार को हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति पौड़ी के अध्यक्ष संतन सिंह नेगी की अगुवाई में सभी ठेकेदार लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में धरना देने पहुंचे। जहां उन्हें आरडब्ल्यूडी द्वारा कुछ निविदाएं ठेकेदारों को देने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर समिति भड़क उठी। उन्होंने विकास भवन स्थित आरडब्ल्यूडी दफ्तर पहुंचकर अफसरों का घेराव किया। इस दौरान ठेकेदारों की अफसरों के साथ गहमागहमी भी हुई। आक्रोशित ठेकेदारों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अध्यक्ष संतन सिंह ने कहा कि दो महीने से ठेकेदार प्रदेशव्यापी आंदोलन निविदाएं बांट रहा है। कहा कि नियमावली के अनुसार निविदा लेने वाले ठेकेदार को अपने लैटर हेड पर निविदा प्राप्त करने के लिए विभाग को बाकायदा प्रार्थना पत्र लिखना होता है। जबकि आरडब्ल्यूडी द्वारा जारी की गई कुछ निविदाओं में नियमों को दरकिनार किया गया है। गोपनीय तरीके से निविदा बांटने को लेकर ठेकेदारों की विभागीय कैशियर बाबू से भी गहमागहमी हुई। उन्होंने विभाग पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर सचिव प्रदीप असवाल, कुशाल सिंह नेगी, हरीश चंद्रा, विनोद नेगी, जयकृत सिंह, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह, भगवान गुसाईं, लक्ष्मण पटवाल और सुबोध नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


23 को निकालेंगे रैली

मांगे पूरी नहीं होने से नाराज समिति ने मुख्यालय में 23 सितंबर को महारैली निकालने का निर्णय लिया है। कहा कि शहर भर में महारैली निकालकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागों में पंजीकृत सभी ठेकेदारों से महारैली में शिरकत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed