फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Enjoyed the love and conflict between husband and wife in the play The Promise of Us

Pauri News: द प्रोमिस ऑफ अस नाटक में पति-पत्नी के प्यार और तकरार का उठाया लुत्फ

Wed, 22 Jan 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Enjoyed the love and conflict between husband and wife in the play The Promise of Us

विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में नाट्य रंग उत्सव के तहत एमए रंगमंच के छात्र-छात्राओं की ओर से डॉ. राम कुमार वर्मा कृत नाटक द प्रोमिस ऑफ अस का मंचन किया गया। पति-पत्नी की प्यार भरी तकरार और फिर जन्म-जन्म साथ रहने की कसमें, वादें नाटक के केंद्र में है। नाटक में अविनाश और सुलेखा दो पात्र हैं। जिनका अभिनय ऋषभ बिष्ट एवं प्राची कंडवाल ने किया।नाटक के कथानक के अनुसार अविनाश एवं सुलेखा नव-विवाहित पति पत्नी हैं, जिनके विवाह को सिर्फ दो महीने हुए हैं। दोनों में एक दूसरे को लेकर बेहद प्रेम है। नाटक मे सुमित्रानंदन पंत तथा उनकी कविता आंखों का आकाश का भी खूबसूरती से ज़िक्र किया गया है। संवाद पूर्ण रूप से प्रेम रंग से भरपूर है। पहले दृश्य में दोनों पति-पत्नी एक दूसरे को अपनी-अपनी कल्पनाओं के धरातल के ऊपर प्रेममय ढंग से रिझाते हुए नव दाम्पत्य जीवन के सुख की झील में तैरते हैं।
नाटक में दिखाया गया है कि अविनाश कविता प्रेमी है, वह कविताओं के माध्यम से अपनी पत्नी सुलेखा को रिझाता है तथा पत्नी सुलेखा को भी कविता सुनना पसंद है। सुलेखा की किसी बात पर अविनाश को कुछ गलतफहमी होना व उसका नाराज होेना, कहासुनी, लड़ाई व बाद में एक दूसरे का अपनी-अपनी गलती पर माफी मांगना और दोनों में सुलह होना नाटक के केंद्र में है।
विज्ञापन

नाटक का निर्देशन एमए रंगमंच द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषभ बिष्ट ने किया। प्रकाश संचालन विकेश बाजपेयी, संगीत संचालन श्रेष्ठ शाह और अनिरुद्ध नवानी का रहा। रोहित यादव, अनुष्का जुयाल, आनंद, अर्जुन राणा आदि ने मंच सज्जा में सहयोग दिया। मौके पर प्रो. डीआर पुरोहित, डा. संजय पांडे, डॉ. विकास फोदणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed