फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Endoscopy will start from today in Base Hospital

Pauri News: बेस अस्पताल में आज से शुरू होगी एंडोस्कोपी

Fri, 07 Jun 2024 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 07 Jun 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Endoscopy will start from today in Base Hospital
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में शनिवार से एंडोस्कोपी शुरू हो जाएगी। साथ ही मेडिसिन विभाग के संकाय सदस्यों एवं यूनिट टेक्नीशियनों की दो दिवसीय ट्रेनिंग भी शुरू होगी। एंडोस्कोपी प्रात: 10 बजे से होगी। एंडोस्कोपी के लिए अब मरीजों को दून या ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर मरीजों की एंडोस्कोपी के साथ ही ट्रेनिंग के लिए सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के चिकित्सा अधीक्षक एवं मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. अशोक कुमार यहां पहुंचेंगे। बेस अस्पताल के अपर चिकित्सा अधीक्षक एवं मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. केएस बुटोला ने बताया कि मरीज शनिवार व रविवार को एंडोस्कोपी के लिए बेस अस्पताल पहुंच सकते हैं। कुछ समय बाद यहां सुचारु रूप से एंडोस्कोपी शुरू करने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। एंडोस्कोपी शुरू होने से दूर-दराज के मरीजों को लाभ मिलेगा। उक्त जांच के लिए अब मरीजों को दून या ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed