फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Encroachment on the highway may increase the danger during the travel season

Pauri News: यात्रा सीजन में हाईवे पर अतिक्रमण से बढ़ सकता है खतरा

Mon, 28 Apr 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the highway may increase the danger during the travel season
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल से स्वीत पुल तक कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण से भारी समस्या पैदा हो चुकी है। नाली और पटरी पर कब्जे के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कुशलानाथ ने बताया कि समस्या पर कई बार पुलिस, नगर निगम, एनएचएआई और एसडीएम कार्यालय को पत्र भेजे गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या पर ध्यान नही दे रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। बताया कि इलाके में मेडिकल कॉलेज, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। यात्रा सीजन की शुरुआत से हाईवे पर भीड़ और अधिक बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बन जाती है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो अतिक्रमण हटाने की पहल की गई और न ही सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कोई कदम उठाया गया। राजेंद्र बर्थवाल और राजीव का कहना है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया और नालियों व पटरियों की सफाई नहीं कराई गई, तो वह आगे आंदोलन की रणनीति तैयार करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed