फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis laid on simplification of UCC registration

Pauri News: यूसीसी पंजीकरण के सरलीकरण पर जोर दिया

Thu, 03 Apr 2025 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on simplification of UCC registration

विज्ञापन
श्रीनगर। महानिबंधक समान नागरिक संहिता (यूसीसी) डॉ. वी षणमुगम ने यूसीसी के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी, निबंधकों व उपनिबंधकों की बैठक ली। उन्होंने आवेदकों को असुविधा से बचाने के लिए यूसीसी पंजीकरण के सरलीकरण पर जोर दिया। यूसीसी पंजीकरण में आ रही दिक्कतों पर उन्होंने उप निबंधकों की शंकाओं का समाधान करते हुए जरूरी सुझाव दिए।

बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में महानिबंधक डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पीपीटी के माध्यम से जिले में यूसीसी पंजीकरण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यूसीसी पंजीकरण में पौड़ी जिले ने तेजी से कार्य किया है। उन्होंने वन ग्रामों के निवासियों के दस्तावेजों की कमी होने से पंजीकरण की दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए जिले में 10 निबंधक और 182 उपनिबंधकों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंजीकरण में जो भी समस्याएं आई हैं, उनका समाधान किया गया है। बैठक में नोडल अधिकारी यूसीसी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, सोहन सिंह सेनी, शालिनी मौर्य, श्रेष्ठ गुनसोला, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




यूसीसी पंजीकरण के लिए 7164 आवेदन प्राप्त हुए

बैठक में बताया गया कि यूसीसी लागू होने से 2 अप्रैल तक 7164 आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें 6233 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। 88.35 प्रतिशत सरकारी कर्मियों का पंजीकरण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही शत-प्रतिशत पंजीकरण पूरे किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed