फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Eleven members of Rotary Club resigned

रोटरी क्लब के ग्यारह सदस्यों ने दिया त्यागपत्र

Fri, 03 Jul 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Eleven members of Rotary Club resigned
रोटरी क्लब श्रीनगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा के दो दिन बाद ही क्लब के 11 संस्थापक सदस्यों और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने त्याग पत्र की वजह दूसरे रोटरी क्लब का गठन बताया है। हालांकि यह चर्चा है कि वरिष्ठ सदस्य कतिपय सदस्यों के व्यवहार से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के नियम के अनुसार, 1 जुलाई से हर साल नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ जाती है। इस बार ओम प्रकाश गोदियाल अध्यक्ष, राहुल कपूर सचिव और दिनेश जोशी कोषाध्यक्ष बने हैं। इसकी सूचना क्लब की ओर से प्रेस को दो जुलाई को दी गई। जबकि 3 जुलाई को 11 सदस्यों ने प्रेस बयान जारी करते हुए क्लब छोड़ने की बात कही। इनमें क्लब के संस्थापक सदस्य प्रो. एसपी काला व सीए वेदव्रत शर्मा सहित निवर्तमान जोनल गवर्नर धनेश उनियाल और निवर्तमान अध्यक्ष नवल किशोर जोशी भी शामिल हैं। प्रो. काला और शर्मा 21 सालों (स्थापनाकाल) से क्लब के सदस्य थे। निवर्तमान अध्यक्ष जोशी ने बताया कि रोटरी क्लब का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत नए क्लब का एक गठन किया जाएगा। इसलिए नियमानुसार पुराने क्लब से त्याग पत्र देना जरूरी था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed