{"_id":"2f56c49d977f38aecb1a1562065505fb","slug":"elephent-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के जंगल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पांच साल के नर हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
वन विभाग ने हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे जंगल में दफना दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दुगड्डा रेंज के अंतर्गत टूट गदेरा बीट के कंपार्टमेंट संख्या एक में फारेस्ट गार्ड यतेंद्र बड़थ्वाल और फारेस्टर ललिता प्रसाद जुयाल गश्त कर रहे थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग से सौ मीटर ऊपर पहाड़ी पर जंगल में एक हाथी मरा हुआ मिला।
ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी।
उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। हाथी की मौत की खबर मिलते ही डीएफओ नितीशमणि त्रिपाठी, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एके मिश्रा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने हाथी के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की बात स्वीकार की। लैंसडौन के उप प्रभागीय वनाधिकारी एमके बहुखंडी ने बताया कि हाथी की उम्र करीब पांच थी और सूंड में करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन