फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Electricity supply restored in Chakisain post office premises and Simdi village

Pauri News: चाकीसैंण डाकघर परिसर व सिमड़ी गांव में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply restored in Chakisain post office premises and Simdi village

विज्ञापन
पौड़ी/थलीसैंण। विकास खंड थलीसैंण के चाकीसैंण डाकघर परिसर व सिमड़ी गांव के 56 परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे। ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुख से प्रकाशित किया था। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया है।

विकास खंड थलीसैंण के सिमड़ी गांव व चाकीसैंण डाकघर परिसर में बीते एक अक्तूबर दोपहर करीब 2 बजे बिजली चली गई थी। ग्रामीणों ने निगम से गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली। ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने बीते छह अक्तूबर के अंक में ''''पांच दिनों से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं 56 परिवार'''' शीर्षक से खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। विद्युत आपूर्ति ठप होने से जहां सिमड़ी के 46 परिवार और गांव से सटे डाकघर चाकीसैंण के आवासीय परिसर में 10 परिवार अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे। वहीं डाकघर चाकीसैंण में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, जमा व बीमा योजनाओं सहित अन्य कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। जिससे डाकघर के 3500 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीण शशिकांत मंमगाई, मोहन लाल खंकरियाल, लक्ष्मीकांत मंमगाई व मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्या को प्रमुखता से उठाए जाने पर अमर उजाला का आभार जताया। वहीं विद्युत वितरण उप संस्थान चाकीसैंण के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खराब पड़ा ट्रांसफार्मर बदलने के साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed