फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Electrician project manager accused of assault, Tahrir granted

इलेक्ट्रीशियन का प्रोजेक्ट मैनेजर पर मारपीट का आरोप, तहरीर दी

Sun, 19 Jul 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electrician project manager accused of assault, Tahrir granted
बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर फरासू में हॉट मिक्स प्लांट में कार्य करने वाले एक इलेक्ट्रीशियन ने घोलतीर स्थित एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने कीर्तिनगर कोतवाली में उनके खिलाफ तहरीर दी। सहारनपुर निवासी अनुज सैनी ने बताया कि वह शनिवार को टैंकर में बैठकर टिहरी के चंबा जा रहे थे। मलेथा के पास एक कार में सवार लोगों ने टैंकर रुकवा कर उनके साथ मारपीट की। एक घर में घुसकर उन्होंने अपनी जान बचाई। फरासू के साथियों ने उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि फोन पर मशीन को लेकर उनका संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर से झगड़ा हुआ था। खुन्नस में आरोपी उनका पीछा करते हुए मलेथा पहुंच गया। घटना में उनका हाथ टूट गया। कोतवाल कीर्तिनगर जवाहर लाल का कहना है कि अभी उन्होंने तहरीर नहीं देखी है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed