{"_id":"69171f0cc83e218a660ba082","slug":"ekeshwar-won-the-district-level-quiz-competition-pauri-news-c-51-1-pri1001-112154-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में एकेश्वर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में एकेश्वर ने मारी बाजी
Fri, 14 Nov 2025 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 14 Nov 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग की पहल पर शुक्रवार को मैसमोर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें विकासखंड एकेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुगड्डा द्वितीय व यमकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा।
शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का उद्घघाटन नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की प्रकृति विकसित करती हैं। मुख्य संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में नौ विकासखंडों ने प्रतिभाग किया। पहले चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से छह सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन किया गया। इनमें पौड़ी ने प्रथम, एकेश्वर ने द्वितीय, यमकेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण में छह राउंड में संचालित प्रतियोगिता में एकेश्वर प्रथम, दुगड्डा द्वितीय एवं यमकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। बताया कि विजेता टीमें राज्यस्तर पर 25 एवं 26 नवंबर को देहरादून में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, मैसमोर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह अर्जुन सिंह नेगी, मंगल सिंह चौहान, चंद्रशेखर नौटियाल, जयदीप रावत, अविनाश जॉन आदि मौजूद रहे।