फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   eid

घाटी में पाबंदियों के बीच मनाई गई बकरीद

विज्ञापन
eid
श्रीनगर। कोरोना के मद्देनजर दो दिन की ढील के बाद शनिवार को बकरीद पर प्रशासन ने फिर लॉकडाउन लागू कर दिया। इस बार बकरीद पर दरगाहों और मस्जिदों के बाहर चहल-पहल नहीं दिखी। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद, हजरतबल दरगाह, ईदगाह आदि जैसी बड़ी दरगाहों और मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी गई। कई जगहों पर मोहल्लों में मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही कश्मीर की शांति व कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी।
विज्ञापन

पाबंदियों के चलते सड़के सन्नाटे से पसरी रहीं। सुबह से ही सड़कों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी। किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed