{"_id":"5efcecb48ebc3e430a0cb38f","slug":"education-shrinagar-news-jmu213373344","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम अंकों से नाखुश 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम अंकों से नाखुश 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जो विद्यार्थी अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए जेके बोर्ड विशेष परीक्षा करवाएगा। इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन 10 दिन में आवेदन कर सकते हैं। जेके बोर्ड की नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जो पेपर नहीं हुए थे, उनके अंक कमेटी द्वारा प्रपोशनेट मार्क्स के फैसले के आधार पर दिए गए थे। कमेटी ने फैसला लिया था कि विद्यार्थियों के बेस्ट ऑफ टू पेपर्स के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
बोर्ड ने परिणाम घोषित करने के बाद निर्णय लिया कि जो विद्यार्थी परिणाम में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे दोबारा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली विशेष परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षाएं कोविड-19 के दौरान पैदा हुई स्थिति ठीक होते ही करवाई जाएगी। इस स्पेशल परीक्षा में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो घोषित परिणामों में पास हो गए हैं। विद्यार्थियों को जेके बीओएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा करवाने के लिए कहा गया है। आवेदन के लिए केवल 10 दिन का समय, दो से लेकर 10 जुलाई तक रखा गया है।
जेयू में 15 जुलाई तक बढ़ाई गर्मियों की छुट्टियां
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी ने सभी टीचिंग विभागों में गर्मियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इसमें जम्मू यूनिवर्सिटी के मेन और ऑफ साइट कैंपस दोनों में ही ग्रीष्म अवकाश बढ़ा कर 15 जुलाई, 2020 तक कर दिए हैं।