{"_id":"5ef8f5618ebc3e43351cf01b","slug":"education-shrinagar-news-jmu213155315","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के कोर्स में शामिल होगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के कोर्स में शामिल होगा योग
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में योगा अब कौशल/वैकल्पिक पाठ्यक्रम के रूप में शुरू किया जाएगा। यह बात आयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग तलत परवेज रोहिला ने कही। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन में अहम भूमिका निभाता और वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन प्रणाली युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है। सचिव ने यह बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सप्ताहिक कार्यक्रम के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
पीजी कॉलेज फॉर वुमन गांधीनगर की ओर से आयोजित डिवीजनल लेवल परफेक्ट आसन वेब प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से 288 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयुक्त सचिव ने सम्मानित किया। विजेताओं में एसपीजीएम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के दीपनजीत सिंह, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गांधी नगर की सीमा ठाकुर को यूजी पुरुष और महिला श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया। इसी प्रकार संदीप शर्मा संस्कृत विभाग और दीपाली खजुरिया शारीरिक शिक्षा विभाग, जम्मू यूनिवर्सिटी, पीजी पुरुष और महिला वर्ग में विजेता रहे। वहीं योग की ऑफ वैलनेस विषय पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज से 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये जीसीईटी जम्मू के साहिल चौधरी, दूसरा सात हजार जीसीडब्ल्यू भगवती नगर अंजली नंदा, तीसरा पांच हजार रुपये जीडीसी बिलावर के शुभम मनकोटिया को मिला। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रो. माला भसीन, प्रो. शिवानी शर्मा, डॉ. रेविका अरोड़ा, डॉ. नीलिमा गुप्ता, प्रो. सुमन बाला, प्रो. राकेश मोहन दत्त, डॉ. रूपाली सलाथिया आदि मौजूद थे।