फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Education department gets four newly appointed Deputy Education Officers

Pauri News: शिक्षा विभाग को मिले चार नवनियुक्त उप शिक्षाधिकारी

Wed, 02 Apr 2025 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Education department gets four newly appointed Deputy Education Officers

विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा विभाग पौड़ी को चार नए उप शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षाधिकारियों को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड नैनीडांडा, पोखड़ा, कोट व रिखणीखाल में तैनाती मिली है।

सरकार की ओर से शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ शैक्षणिक, प्रशासनिक और शिक्षणेतर संवर्गों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विभागीय कार्यों में गति आएगी।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि जनपद में चार नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती हो गई है, जबकि 10 पहले से ही कार्यरत हैं। विकासखंड नैनीडांडा में रवि कुमार, कोट में भारती गैरोला, रिखणीखाल में किरण नेगी और पोखड़ा में मनोज जोशी ने उप शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। जिले में 15 विकासखंड हैं। नये चार उप शिक्षा अधिकारियों के नियुक्ति के बाद 14 विकासखंडों में पद भर गए हैं। वर्तमान में सिर्फ दुगड्डा विकासखंड में उप शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है। इस पद पर भी जल्द नियुक्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी रह चुके हैं राज्यकर अधिकारी

उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी ने इससे पूर्व राज्य कर अधिकारी के पद पर लगभग पांच साल की सेवाएं दी हैं। वहीं उपशिक्षा अधिकारी रिखणीखाल किरण नेगी इससे पूर्व पंजाब एवं सिंध बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने पंजाब एवं सिंध बैंक में साल साल की सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed