{"_id":"61cb3307c8386d5e5e03e909","slug":"dugadda-a-woman-clashed-with-a-tiger-to-save-her-life-went-to-the-forest-to-collect-charapatti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा: जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, चारापत्ती लेने गई थी जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा: जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, चारापत्ती लेने गई थी जंगल
Tue, 28 Dec 2021 09:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, दुगड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी, दुगड्डा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Dec 2021 09:24 PM IST
सार
ढौंटियाल के सरपंच बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी सिमलसेरा, ढौंटियाल कुगड्डा चौकी के पास अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास काट रही थी। अचानक बाघ ने सावित्री देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग (केटीआर) के प्लेन रेंज के जंगल में चारापत्ती लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से बाघ पर प्रहार कर उससे अपनी जान बचाई। महिला के पैरों पर बाघ के पंजों से जख्म हो गए हैं।
विज्ञापन
ढौंटियाल के सरपंच बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी सिमलसेरा, ढौंटियाल कुगड्डा चौकी के पास अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास काट रही थी। अचानक बाघ ने सावित्री देवी पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए बाघ पर दरांती से प्रहार किया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बाघ पंजों से उसके पैर पर हमला कर चुका था।
विज्ञापन
साथी महिलाएं और लोग घायल महिला को कुगड्डा चौकी लाए। प्लेन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र भट्ट भी सूचना पर घायल महिला को देखने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उक्त घटना ककडबाड़ी बीट के बिजोरागाड ब्लाक के कंपार्टमेंट चार की है। परिजनों को महिला के उपचार के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है। कोटद्वार में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन