{"_id":"68432f29211515d741061616","slug":"dsto-inspected-ward-five-and-checked-the-activities-of-the-groups-pauri-news-c-5-1-gkp1010-709906-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डीएसटीओ ने वार्ड पांच का निरीक्षण कर समूहों की गतिविधियों को जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डीएसटीओ ने वार्ड पांच का निरीक्षण कर समूहों की गतिविधियों को जांचा
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन की पहल पर अफसरों ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत नगर पालिका के वार्ड पांच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) व स्वच्छता से जुड़े कार्यों का जायजा लिया।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने की अगुवाई में आयोजित निरीक्षण कार्यक्रम में उन्होंने जय केदारनाथ, राधे कृष्ण, जय नागराजा व जय कंडोलिया स्वयं सहायता समूहों की कार्यों व गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने समूहों के सदस्यों को नियमित रूप से बैठकें करने, आय-व्यय प्रबंधन एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने के टिप्स दिए। सुझाव दिया कि वे अपने उत्पादों की आपूर्ति स्थानीय दुकानों, सरकारी कार्यालयों, विभागीय बैठकों व कार्यक्रमों में कर सकते हैं। जिससे उन्हें स्थायी बाजार भी आसानी से मिल सकेगा।
डीएसटीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का सत्यापन भी किया। निरीक्षण के दौरान सुरेश कुमार ने शिकायत की कि टूटी नालियों से पानी रिसकर उनके घर की नींव को क्षति पहुंचा रहा है। जिस पर डीएसटीओ ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जलनिकासी की समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा। इस मौके पर अपर सांख्यकीय अधिकारी रणजीत सिंह रावत, सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी, सीएलटीसी सुशील नेगी और प्रदीप शर्मा आदि शामिल रहे।