{"_id":"66ef0202c2a7a796f0083dd8","slug":"drug-addiction-is-ruining-the-young-generation-principal-pauri-news-c-5-1-gkp1010-507114-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी को बरबाद कर रही है नशे की लत : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी को बरबाद कर रही है नशे की लत : प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास, पैठाणी में नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला का प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के जीवन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने को कहा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की जिला संयोजक प्रमिला रावत ने नशे के इस जाल से निकलने में ध्यान एवं मेडिटेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक सुदर्शन बिष्ट ने योग व प्रणायाम का अभ्यास कराया। एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. खिलाप सिंह ने कहा कि नशे की लत युवाओं में तेजी से फैल रही है। संचालन डॉ. प्रकाश चंद्र फोंदणी ने किया। इस मौके पर प्रमिला रावत ने सभी को ड्रग मुक्त देवभूमि की शपथ दिलाई। कार्यशाला में डॉ. सतवीर, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, गौरव जोशी और अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन