फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water supply stalled for 11 days in the villages of Kirtinagar

कीर्तिनगर के गांवों में 11 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 29 Jun 2021 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for 11 days in the villages of Kirtinagar
विकासखंड कीर्तिनगर के दर्जनों गांवों में 11 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष समस्या रखी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी जल संस्थान समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर 6 जुलाई से तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि जल संस्थान क्षेत्र के करीब 90 से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति करने वाली लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना को संचालित करने में नाकाम हो रहा है। आए दिन क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। हिसरियाखाल, पाटाखाल और अकरी बारजूला क्षेत्र के अधिकतर प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुके हैं जबकि हैंडपंप भी खराब पड़े है। जल संस्थान की ओर से मोटर मार्ग से जुड़े गांवों में टैंकरों से पेयजल खानापूर्ति की जा रही है। वहीं सड़क मार्ग से दूर के गांवों में पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न किए जाने पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह पंवार, युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक डॉ. एसके उनियाल, अध्यक्ष अजय सेमवाल, प्रधान सौडू वीरेंद्र बंगवाल, क्षेपंस अरुणा देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed