फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water line damaged due to construction of Allweather Road

ऑलवेदर रोड निर्माण से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line damaged due to construction of Allweather Road
श्रीनगर में ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से पानी भरते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान नगर के नागेश्वर गली की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के बॉसवाड़ा के निकट ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को नागेश्वर गली को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गली के करीब 100 से अधिक परिवारों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। जबकि घस्या महादेव, मुख्य बाजार, कमलेश्वर, एजेंसी मोहल्ला आदि कई स्थानों पर भी लोगों की ओर से प्लास्टिक के पाइप जोड़कर काम चला रहे है। स्थानीय निवासी विनय, जगमोहन सिंह, राकेश, ओमप्रकाश, कुंवर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य से आए दिन पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर वासियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त कर हर समय पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखे जाने की मांग की है। दूसरी ओर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को जोड़ने का काम जारी रही है शाम तक पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समस्या से न जूझना पड़ेे इसके लिए कई स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed