फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DPRO orders investigation into Diuli Pradhan's visit to Delhi

Pauri News: दिउली प्रधान के दिल्ली जाने के मामले में डीपीआरओ ने दिए जांच के आदेश

Thu, 19 Sep 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
DPRO orders investigation into Diuli Pradhan's visit to Delhi

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक की दिउली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के दिल्ली बसने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एडीओ पंचायत को मामले में दस दिनों के भीतर जांच कर आख्या मांगी है।

ग्रामीणों की मानें तो शिक्षित होने के चलते उन्होंने उर्मिला पयाल को ग्राम प्रधान चुना था, लेकिन वह अब दिल्ली जाकर बस गई हैं। ग्राम पंचायत में दिउली व बंस्टोला गांव शामिल हैं। बरसात के बाद क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, पेयजल स्रोत भी ठप पड़े हैं। लेकिन प्रधान के दिल्ली चले जाने के कारण न तो सड़कों और पेयजल स्रोतों की मरम्मत हो पा रही है और न ही अन्य विकास कार्य शुरू हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को उत्तरजीवी प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज करवाने, नंदा गौरी, वृद्धा व किसान पेंशन आदि के प्रस्ताव तक नहीं भेज पा रहे। ऐसे में उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विकासखंड यमकेश्वर में अफसरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डीपीआरओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व ग्राम प्रधान उर्मिला पयाल से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर दिल्ली जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि अब मामले में एडीओ पंचायत को दस दिनों के भीतर जांच के निर्देश दिए गए हैं। आख्या आने के बाद ही मामले में कार्रवाई तय की जाएगी। बताया कि ग्रामीण अपने जरूरी कार्य वीडीओ से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed