फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Doctors checked the health of more than 400 students

Pauri News: चिकित्सकों ने जांचा 400 से अधिक विद्यार्थियों का स्वास्थ्य

Mon, 16 Sep 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Doctors checked the health of more than 400 students

विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 400 से अधिक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें टिप्स दिए। डॉक्टरों ने युवा पीढ़ी द्वारा कानों पर लीड लगाए रखने को सबसे घातक बताते हुए शरीर में लगने वाली चोटों में सिर की चोट सबसे अधिक जानलेवा बताया है। बच्चों को दांतों की सफाई के तरीके तथा योग और खेलकूद को दिनचर्या का आवश्यक हिस्सा बनाए रखने की भी प्रेरणा दी गई। डॉक्टरों ने फास्ट फूड को स्वास्थ्य का दुश्मन बताया।


रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से परिसर में आयोजित शिविर में डॉक्टरों ने बच्चों के ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि की जांच की। ईएनटी, हड्डी रोग, हृदय रोग, दंत रोग, सामान्य चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा आदि विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। श्रीनगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमएच गैरोला ने आध्यात्मिक और स्वास्थ्य का महत्व बताया। दंत चिकित्सक डॉ. हरीश भट्ट ने दांतों और डॉ. सचिन चौबे ने हड्डियों के रोगों के बारे में बताया। डॉ. दिगपाल ने कानों और डॉ. मोहित ने आंखों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुशांत मिश्रा ने आयुर्वेद चिकित्सा की जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. गीता राव, डॉ. अर्पिता पुंडीर, डॉ. शिराज खान समेत मैक्स अस्पताल, देहरादून की टीम ने छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश जोशी तथा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed